शेयर मंथन में खोजें

एनटीपीसी (NTPC), हेक्सावेयर (Hexaware) खरीदें : आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आज के एकदिनी कारोबार में एनटीपीसी (NTPC) और हेक्सावेयर (Hexaware) में खरीदारी जबकि एचपीसीएल (HPCL) और डिविस लेबोरेटरीज (Divi's Laboratories) में बिकवाली की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगर एनटीपीसी को 169.50 रुपये के ऊपर खरीद कर 172.50/174 और इससे ऊपर के लक्ष्य रखे जा सकते हैं। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 168 रुपये है। हेक्सावेयर को 114.80 और इससे ऊपर खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में लक्ष्य भाव 116.80/117.80 और इससे ऊपर एवं घाटा काटने का स्तर 113.7 रुपये का है।
दूसरी एचपीसीएल में 301 रुपये से नीचे इसमें बिकवाली करके 295/293 रुपये और इसके नीचे का लक्ष्य रखें। इसके लिए घाटा काटने का स्तर 304 रुपये का है, यानी अगर आपकी बिकवाली के बाद यह ऊपर चढ़ने लगे और 304 रुपये का भाव आ जाये तो वहाँ सौदा काट लें। डिविस लैब में 1145 रुपये के स्तर से नीचे बिकवाली कर 1125/1115 रुपये और इससे नीचे का लक्ष्य रखा जा सकता है। इसमें घाटा काटने का स्तर 1155 रुपये का है।(शेयर मंथन, 07 नवंबर 2012) 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!