शेयर मंथन में खोजें

विप्रो (Wipro) खरीदें, निफ्टी (Nifty) बेचें : आईसेक की सलाह

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) ने कहा है कि इस समय वायदा (F&O) कारोबारियों को विप्रो में खरीदारी करके निफ्टी में बिकवाली करनी चाहिए।

इसने अपनी ताजा रिपोर्ट में विप्रो का जनवरी फ्यूचर 383-386 के दायरे में खरीदने और निफ्टी जनवरी फ्यूचर 5915-5930 के दायरे में बेचने की सलाह दी है। निफ्टी में मौजूदा ट्रेंड बैंकिंग दिग्गजों द्वारा सक्रिय है। लंबी अवधि के बाद प्रौद्योगिकी शेयरों में शॉर्ट कवरिंग दिखायी दे रही है। हाल में विप्रो में शॉर्ट कवरिंग देखी गयी है। आगामी सत्रों में निफ्टी शेयरों में बेहतर प्रदर्शन जारी रहने की उम्मीद है।  
आईसेक ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस समय निफ्टी और विप्रो के भावों का अनुपात 15.35 पर है। यह अनुपात अपने पिछले 15.6 के उच्चतम स्तर के प्रतिरोध के बाद एक बार फिर वापस लौट कर आया है और वर्तमान में 14.4 पर ट्रेंड कर रहा है। विप्रो और निफ्टी के अनुपात में घाटा काटने का स्तर 16.10 रखा गया है। हालाँकि इसने 13.80 का अनुपात मिल जाने को ही अपना लक्ष्य बताया है। मतलब यह है कि जब दोनों का अनुपात 13.80 तक आने पर अपने सौदे काट कर विप्रो को खरीद कर और निफ्टी की बिकवाली कर बाहर निकल जाएँ। (शेयर मंथन, 24 दिसंबर 2012)  

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख