शेयर मंथन में खोजें

सिंडिकेट बैंक (Syndicate Bank), जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel), पीएफसी (PFC) खरीदें : आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आज के एकदिनी कारोबार में सिंडिकेट बैंक (Syndicate Bank), जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) और पीएफसी (PFC) में खरीदारी, जबकि एनटीपीसी (NTPC) में बिकवाली की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगर सिंडिकेट बैंक को 134.50 रुपये के ऊपर खरीद कर 137.50/139 और इससे ऊपर के लक्ष्य रखे जा सकते हैं। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 133.1 रुपये है। जेएसडब्लू स्टील को 840-839 के दायरे में खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में लक्ष्य भाव 852/858 और इससे ऊपर एवं घाटा काटने का स्तर 834 रुपये का है।
पीएफसी में 209 रुपये से ऊपर इसमें खरीदारी करके 213/215 रुपये और इसके ऊपर का लक्ष्य रखें। इसके लिए घाटा काटने का स्तर 207 रुपये का है।
दूसरी ओर, एनटीपीसी में 155.20 रुपये से नीचे बिकवाली करके 152.20/151 का लक्ष्य रखें। इसमें घाटा काटने का स्तर 156.7 रखें। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2013) 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!