शेयर मंथन में खोजें

ओएनजीसी (ONGC), डिविस लैब (Divis Lab) खरीदें : आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आज के एकदिनी कारोबार में ओएनजीसी (ONGC) और डिविस लेबोरेटरीज (Divis Laboratories) में खरीदारी, जबकि सिंटेक्स इंडस्ट्रीज (Sintex Industries) और टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) में बिकवाली की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगर ओएनजीसी को 324 रुपये के ऊपर खरीद कर 330/333 और इससे ऊपर के लक्ष्य रखे जा सकते हैं। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 321 रुपये है। डिविस लैब को 1073 और इससे ऊपर खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में लक्ष्य भाव 1093/1103 और इससे ऊपर एवं घाटा काटने का स्तर 1063 रुपये का है।
दूसरी ओर, सिंटेक्स इंडस्ट्रीज में 59 रुपये से नीचे इसमें बिकवाली करके 57.6/57 रुपये और इसके नीचे का लक्ष्य रखें। इसके लिए घाटा काटने का स्तर 59.6 रुपये का है, यानी अगर आपकी बिकवाली के बाद यह ऊपर चढ़ने लगे और 59.6 रुपये का भाव आ जाये तो वहाँ सौदा काट लें। टाटा केमिकल्स में 340 रुपये के स्तर से नीचे बिकवाली कर 334/331 रुपये और इससे नीचे का लक्ष्य रखा जा सकता है। इसमें घाटा काटने का स्तर 343 रुपये का है।(शेयर मंथन, 14 फरवरी 2013) 
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!