शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors), आईडीएफसी (IDFC) खरीदें : आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आज के एकदिनी कारोबार में टाटा मोटर्स (Tata Motors) और आईडीएफसी (IDFC) में खरीदारी, जबकि भारत फोर्ज (Bharat Forge) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) में बिकवाली की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि टाटा मोटर्स (Tata Motors) को 311.50 रुपये के ऊपर खरीद कर 317.50/320 और इससे ऊपर के लक्ष्य रखे जा सकते हैं। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 308.5 रुपये है। आईडीएफसी को 153.25-152.75 और इससे ऊपर खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में लक्ष्य भाव 156/157.50 और इससे ऊपर एवं घाटा काटने का स्तर 151.5 रुपये का है।
दूसरी ओर, भारत फोर्ज में 220 रुपये से नीचे इसमें बिकवाली करके 216/214 रुपये और इसके नीचे का लक्ष्य रखें। इसके लिए घाटा काटने का स्तर 222 रुपये का है, यानी अगर आपकी बिकवाली के बाद यह ऊपर चढ़ने लगे और 222 रुपये का भाव आ जाये तो वहाँ सौदा काट लें। हिंदुस्तान यूनिलीवर में 442.50 रुपये के स्तर से नीचे बिकवाली कर 435.50/432 रुपये और इससे नीचे का लक्ष्य रखा जा सकता है। इसमें घाटा काटने का स्तर 446 रुपये का है। (शेयर मंथन, 07 मार्च 2013) 
 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!