शेयर मंथन में खोजें

देना बैंक (Dena Bank) खरीदें, मारुति (Maruti) बेचें : आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आज के एकदिनी कारोबार में देना बैंक (Dena Bank), मारुति (Maruti) और एलआईसी हाउसिंग (LIC Housing) में खरीदारी, जबकि मैकलॉयड रसेल (Mcleod Russel) में बिकवाली की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगर देना बैंक को 96.60 रुपये के ऊपर खरीद कर 98.60/99.60 और इससे ऊपर के लक्ष्य रखे जा सकते हैं। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 95.6 रुपये है। मारुति को 1416.00-1415 और इससे ऊपर खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में लक्ष्य भाव 1436/1446 और इससे नीचे एवं घाटा काटने का स्तर 1405 रुपये का है।
एलआईसी हाउसिंग में 246 रुपये से ऊपर इसमें बिकवाली करके 251/253.50 रुपये और इसके ऊपर का लक्ष्य रखें। इसके लिए घाटा काटने का स्तर 243.5 रुपये का है। 
दूसरी ओर, मैकलॉयड रसेल में 347 रुपये से नीचे बिकवाली कर 341/338 रुपये और इससे नीचे का लक्ष्य रखें, इसमें घाटा काटने का स्तर 350 रुपये का रखें। (शेयर मंथन, 15 मार्च 2013)
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!