शेयर मंथन में खोजें

ल्युपिन (Lupin) खरीदें, रिलायंस पावर (Reliance Power) बेचें : आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आज के एकदिनी कारोबार में ल्युपिन (Lupin) में खरीदारी, जबकि रिलायंस पावर (Reliance Power), एसीसी (ACC) और पीएनबी (PNB) में बिकवाली की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगर ल्युपिन को 617/616 रुपये के दायरे में खरीद कर 625.50/630 रुपये के लक्ष्य रखे जा सकते हैं। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 612 रुपये है।
रिलायंस पावर को 70.80 और इससे नीचे बेचने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में लक्ष्य भाव 69.30/68.5 और इससे नीचे का लक्ष्य रखा जा सकता है एवं घाटा काटने का स्तर 71.6 रुपये का है।
एसीसी में 1185-1187 रुपये के दायरे में बिकवाली करके 1169/1160 रुपये और इसके नीचे का लक्ष्य रखें। इसके लिए घाटा काटने का स्तर 1195 रुपये का है, यानी अगर आपकी बिकवाली के बाद यह ऊपर चढ़ने लगे और 1195 रुपये का भाव आ जाये तो वहाँ सौदा काट लें। पंजाब नेशनल बैंक में 771 रुपये के स्तर से नीचे बिकवाली कर 761/756 रुपये और इससे नीचे का लक्ष्य रखा जा सकता है। इसमें घाटा काटने का स्तर 777 रुपये का है। (शेयर मंथन, 20 मार्च 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख