शेयर मंथन में खोजें

एनटीपीसी (NTPC), टाटा ग्लोबल (Tata Global) खरीदें : आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आज के एकदिनी कारोबार में एनटीपीसी (NTPC) और टाटा ग्लोबल (Tata Global) में खरीदारी, जबकि सेंचुरी टेक्सटाइल्स (Century Textiles) में बिकवाली की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगर एनटीपीसी को 156.50-156 रुपये के दायरे में खरीद कर 159.25/177.5061 और इससे ऊपर के लक्ष्य रखे जा सकते हैं। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 154.75 रुपये है। टाटा ग्लोबल को 148 और इससे ऊपर खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में लक्ष्य भाव 151/152.50 और इससे ऊपर एवं घाटा काटने का स्तर 146.50 रुपये का है।

दूसरी ओर, सेंचुरी टेक्सटाइल्स में 292.50 रुपये से नीचे इसमें बिकवाली करके 287/284.50 रुपये और इसके नीचे का लक्ष्य रखें। इसके लिए घाटा काटने का स्तर 295 रुपये का है। (शेयर मंथन, 31 मई 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!