शेयर मंथन में खोजें

अपोलो टायर्स (Apollo Tyres), सिंडिकेट बैंक (Syndicate Bank) खरीदें : आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आज के एकदिनी कारोबार में अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) और सिंडिकेट बैंक (Syndicate Bank) में खरीदारी, जबकि जुबिलैंट फूडवर्क्स (Jubilant Foodworks) और एनटीपीसी (NTPC) में बिकवाली की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगर अपोलो टायर्स को 94.50 रुपये के ऊपर खरीद कर 96.50/97.50 और इससे ऊपर के लक्ष्य रखे जा सकते हैं। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 93.50 रुपये है। सिंडिकेट बैंक को 129.30 और इससे ऊपर खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में लक्ष्य भाव 1325/133.40 और इससे ऊपर एवं घाटा काटने का स्तर 127.90 रुपये का है।

दूसरी ओर, जुबिलैंट फूडवर्क्स में 1084 रुपये से नीचे इसमें बिकवाली करके 1068/1060 रुपये और इसके नीचे का लक्ष्य रखें। इसके लिए घाटा काटने का स्तर 1092 रुपये का है, यानी अगर आपकी बिकवाली के बाद यह ऊपर चढ़ने लगे और 1092 रुपये का भाव आ जाये तो वहाँ सौदा काट लें। एनटीपीसी में 152.50-153 रुपये के स्तर से नीचे बिकवाली कर 149.75/148.25 रुपये और इससे नीचे का लक्ष्य रखा जा सकता है। इसमें घाटा काटने का स्तर 154.5 रुपये का है।(शेयर मंथन, 07 जून 2013)
 
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!