शेयर मंथन में खोजें

हैवल्स (Havells), विप्रो (Wipro) खरीदें : आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आज के एकदिनी कारोबार में हैवल्स (Havells) और विप्रो (Wipro) में खरीदारी, जबकि सेसा गोवा (Sesa Goa) और जेपी एसोसिएट्स (JP Associates) में बिकवाली की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगर हैवल्स को 713 रुपये के ऊपर खरीद कर 726/733 और इससे ऊपर के लक्ष्य रखे जा सकते हैं। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 706 रुपये है। विप्रो को 332.50 और इससे ऊपर खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में लक्ष्य भाव 338.50/341.50 और इससे ऊपर एवं घाटा काटने का स्तर 329.50 रुपये का है।

दूसरी ओर, सेसा गोवा में 154.50 रुपये से नीचे इसमें बिकवाली करके 151.50/150 रुपये और इसके नीचे का लक्ष्य रखें। इसके लिए घाटा काटने का स्तर 156 रुपये का है, यानी अगर आपकी बिकवाली के बाद यह ऊपर चढ़ने लगे और 156 रुपये का भाव आ जाये तो वहाँ सौदा काट लें। वहीं, जेपी एसोसिएट्स में भी बिकवाली की सलाह दी गयी है। इसमें 64.30 रुपये से नीचे बिकवाली करके 62.90/62.20 और इससे नीचे का लक्ष्य रखें। इसमें घाटा काटने का स्तर 85 रुपये रखें। (शेयर मंथन, 10 जून 2013)
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!