शेयर मंथन में खोजें

डाबर इंडिया (Dabur India) खरीदें, सेंचुरी टेक्सटाइल्स (Century Textiles) बेचें : आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आज के एकदिनी कारोबार में डाबर इंडिया (Dabur India) में खरीदारी, जबकि सेंचुरी टेक्सटाइल्स (Century Textiles) और यूनियन बैंक (Union Bank) में बिकवाली की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगर डाबर इंडिया को 157 रुपये के ऊपर खरीद कर 160/161.50 और इससे ऊपर के लक्ष्य रखे जा सकते हैं। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 155.50 रुपये है। 

दूसरी ओर, सेंचुरी टेक्सटाइल्स को 207.50 और इससे नीचे बेचने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में लक्ष्य भाव 203.50/201.50 और इससे नीचे एवं घाटा काटने का स्तर 209.60 रुपये का है।
यूनियन बैंक में 106 रुपये से नीचे इसमें बिकवाली करके 103.50/102.50 रुपये और इसके नीचे का लक्ष्य रखें। इसके लिए घाटा काटने का स्तर 107.20 रुपये का है, यानी अगर आपकी बिकवाली के बाद यह ऊपर चढ़ने लगे और 107.20 रुपये का भाव आ जाये तो वहाँ सौदा काट लें। (शेयर मंथन, 28 अगस्त 2013) 
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!