शेयर मंथन में खोजें

टाटा ग्लोबल (Tata Global), आइडिया सेलुलर (Idea Cellular) खरीदें : आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आज के एकदिनी कारोबार में टाटा ग्लोबल (Tata Global) और आइडिया सेलुलर (Idea Cellular) में खरीदारी, जबकि एनटीपीसी (NTPC) और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) में बिकवाली की सलाह दी है। 

ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगर टाटा ग्लोबल को 152 रुपये के ऊपर खरीद कर 155/156.50 और इससे ऊपर के लक्ष्य रखे जा सकते हैं। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 150.50 रुपये है। आइडिया सेलुलर को 175.50 और इससे ऊपर खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में लक्ष्य भाव 178.50/180 और इससे ऊपर एवं घाटा काटने का स्तर 174 रुपये का है।

दूसरी ओर, एनटीपीसी में 145 रुपये से नीचे इसमें बिकवाली करके 142/140.50 रुपये और इसके नीचे का लक्ष्य रखें। इसके लिए घाटा काटने का स्तर 146.50 रुपये का है, यानी अगर आपकी बिकवाली के बाद यह ऊपर चढ़ने लगे और 146.50 रुपये का भाव आ जाये तो वहाँ सौदा काट लें। वहीं, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में भी बिकवाली की सलाह दी गयी है। इसमें 111 रुपये से नीचे बिकवाली करके109/108 और इससे नीचे का लक्ष्य रखें। इसमें घाटा काटने का स्तर 112.10 रुपये रखें। (शेयर मंथन, 03 अक्टूबर 2013)
 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!