शेयर मंथन में खोजें

आईटीसी (ITC), आरकॉम (RCom) खरीदें : आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आज के एकदिनी कारोबार में आईटीसी (ITC) और रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) में खरीदारी, जबकि पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और कोल इंडिया (Coal India) में बिकवाली की सलाह दी है। 

ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगर आईटीसी को 349 रुपये के ऊपर खरीद कर 354/356.50 और इससे ऊपर के लक्ष्य रखे जा सकते हैं। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 346.50 रुपये है। आरकॉम को 152 और इससे ऊपर खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में लक्ष्य भाव 155/156.50 और इससे ऊपर एवं घाटा काटने का स्तर 150.50 रुपये का है।

दूसरी ओर, पीएनबीमें  470 रुपये से नीचे इसमें बिकवाली करके 462/458 रुपये और इसके नीचे का लक्ष्य रखें। इसके लिए घाटा काटने का स्तर 474 रुपये का है, यानी अगर आपकी बिकवाली के बाद यह ऊपर चढ़ने लगे और 474 रुपये का भाव आ जाये तो वहाँ सौदा काट लें। कोल इंडिया में 297 रुपये के स्तर से नीचे बिकवाली कर 291/288 रुपये और इससे नीचे का लक्ष्य रखा जा सकता है। इसमें घाटा काटने का स्तर 300 रुपये का है।(शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2013) 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!