शेयर मंथन में खोजें

आईडीएफसी (IDFC), पीटीसी इंडिया (PTC India) खरीदें : आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आज के एकदिनी कारोबार में आईडीएफसी (IDFC) और पीटीसी इंडिया (PTC India) में खरीदारी, जबकि गुजरात स्टेट पेट्रोनेट (Gujarat State Petronet) और जिंदल स्टील (Jindal Steel) में बिकवाली की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगर आईडीएफसी को 166 रुपये के ऊपर खरीद कर 169/170.50 रुपये और इससे ऊपर का लक्ष्य रखें। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 164.50 रुपये है। पीटीसी इंडिया को 72 और इससे ऊपर खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे में लक्ष्य भाव 73.60/74.30 रुपये और इससे ऊपर एवं घाटा काटने का स्तर 71.20 रुपये का है। दूसरी ओर, गुजरात स्टेट पेट्रोनेट में 72.80 रुपये से नीचे इसमें बिकवाली करके 71.20/70.50 रुपये और इसके नीचे का लक्ष्य रखें। इसके लिए घाटा काटने का स्तर 73.60 रुपये का है, यानी अगर आपकी बिकवाली के बाद यह ऊपर चढ़ने लगे और 73.60 रुपये का भाव आ जाये तो वहाँ सौदा काट लें। जिंदल स्टील में 370 रुपये से नीचे इसमें बिकवाली करके 364/361 रुपये और इसके नीचे का लक्ष्य रखें। इसके लिए घाटा काटने का स्तर 373 रुपये का है (शेयर मंथन, 16 नवंबर 2012)

 

 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!