शेयर मंथन में खोजें

अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma), वोल्टास (Voltas) खरीदें : आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आज के एकदिनी कारोबार में अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) और वोल्टास (Voltas) में खरीदारी जबकि एचपीसीएल (HPCL) और एक्साइड इंडस्ट्रीज (Exide Industries) में बिकवाली की सलाह दी है। 

ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगर अरबिंदो फार्मा को 219.30 रुपये के ऊपर खरीद कर 223.50/225.80 और इससे ऊपर के लक्ष्य रखे जा सकते हैं। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 217 रुपये है। वोल्टास को 88 और इससे ऊपर खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में लक्ष्य भाव 90/91 और इससे ऊपर एवं घाटा काटने का स्तर 87 रुपये का है।
दूसरी ओर, एक्साइड इंडस्ट्रीज में 123 रुपये से नीचे इसमें बिकवाली करके 120.50/119.20 रुपये और इसके नीचे का लक्ष्य रखें। इसके लिए घाटा काटने का स्तर 124.40 रुपये का है, यानी अगर आपकी बिकवाली के बाद यह ऊपर चढ़ने लगे और 124.40 रुपये का भाव आ जाये तो वहाँ सौदा काट लें। (शेयर मंथन, 31 अक्टूबर 2013) 
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख