शेयर मंथन में खोजें

एशियन पेंट्स (Asian Paints), हैवेल्स (Havells) खरीदें : एसएमसी (SMC)

एसएमसी (SMC) ने आज के कारोबारी सत्र में निफ्टी के लिए 6150-6170 के स्तर को काफी महत्वपूर्ण माना है। साथ ही इन्होंने एशियन पेंट्स (Asian Paints) और हैवेल्स (Havells) खरीदने की सलाह दी है। 

एसएमसी के अनुसार आज के कारोबार में निफ्टी के लिए 6150-6170 के स्तरों पर महत्वपूर्ण सहारा दिख रहा है, जबकि ऊपर की ओर 6230-6250 के स्तरों पर इसे बाधा मिल सकती है।  

एशियन पेंट्स (Asian Paints) खरीदें

पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में लगातार गिरावट के कारण यह शेयर 560 से 510 तक फिसल गया था। एसएमसी की राय है कि इन्ट्रा-डे कारोबारी 545-550 के लक्ष्यों के साथ इसे 531-532 के दायरे में खरीद सकते हैं। घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 524 पर रखा जा सकता है।

हैवेल्स (Havells) खरीदें

इन्ट्राडे कारोबारी हैवेल्स के शेयर को 775-782 के लक्ष्यों के लिए 755-757 के दायरे में खरीद सकते हैं। घाटा काटने का स्तर 748 पर रखें। (शेयर मंथन, 20 नवंबर 2013)   

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!