शेयर मंथन में खोजें

बीएचईएल (BHEL), चंबल फर्टिलाइजर्स (Chambal Fertilizers & Chemicals) खरीदें- एसएमसी (SMC)

एसएमसी (SMC) ने निफ्टी के आज के कारोबार के लिए 6,155 के स्तर को काफी महत्वपूर्ण माना है। साथ ही इसने बीएचईएल (BHEL) और चंबल फर्टिलाइजर्स  (Chambal Fertilizers & Chemicals) खरीदने की सलाह दी है।

एसएमसी के अनुसार निफ्टी ने हाल ही में बनाये 5,970 के अपने निचले स्तर से तेज वापसी की है और ऊपर की ओर बढ़ा है। इस दौरान इसने 6,155 के स्तर पर मौजूद महत्वपूर्ण बाधा को भी पार करने में सफलता हासिल की है, जो हाल ही में इसकी 6,340 से 5,970 तक की गिरावट की 50% वापसी का स्तर है। एसएमसी के अनुसार, यदि निफ्टी इस स्तर के ऊपर बंद होने में कामयाब रहता है तो आने वाले दिनों में इसकी मजबूती जारी रह सकती है। निफ्टी के लिए 6,150-6,130 के स्तरों पर सहारा है, जबकि 6,210-6,240 के स्तरों पर बाधा है।

बीएचईएल (BHEL) खरीदें

कारोबारी इस शेयर को 161-164 के लक्ष्य के साथ 155-156 के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 152 का रखें।

चंबल फर्टिलाइजर्स (Chambal Fertilizers & Chemicals) खरीदें

शेयर में मौजूदा स्तरों पर आक्रामक खरीदारी देखने को मिल रही है। ऐसे में कारोबारी इसे 41-42 के लक्ष्य के साथ 38.80-39 के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए घाटा काटने का स्तर 38 का रखें। (शेयर मंथन, 02 दिसंबर 2013) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!