शेयर मंथन में खोजें

आईएफसीआई (IFCI), डीसीबी (DCB) खरीदें: एसएमसी (SMC)

एसएमसी (SMC) ने निफ्टी के आज के कारोबार के लिए 6250 और 6300 के स्तरों को महत्वपूर्ण माना है।
साथ ही इन्होंने आईएफसीआई (IFCI) और डीसीबी (DCB) में खरीदारी की सलाह दी है। कल दिसंबर सीरीज की एक्सपायरी का दिन होने की वजह बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सकारात्मक रुख के साथ एक दायरे में रहे। आज के कारोबार के लिए निफ्टी को 6250-6230 पर सहारा मिलने की उम्मीद है, जबकि 6300-6320 के स्तर पर इसे बाधा का सामना करना पड़ सकता है।  
 
आईएफसीआई खरीदें 
कारोबारी आईएफसीआई का शेयर 27.50-28 के लक्ष्य के साथ 25.60-25.80 के दायरे में खरीद सकते हैं। घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 25.20 का रखें।   
 
डीसीबी खरीदें
कारोबारी डीसीबी का शेयर 59-60 के लक्ष्य के साथ 57.25-57.40 के दायरे में खरीद सकते हैं। घाटा काटने का स्तर 56.50 का रखें। (शेयर मंथन, 27 दिसंबर 2013) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख