शेयर मंथन में खोजें

सन टीवी (Sun TV) खरीदें, टाटा मोटर्स (Tata Motors) बेचें: एसएमसी (SMC)

ब्रोकिंग फर्म एसएमसी (SMC) ने निफ्टी के आज के कारोबार के लिए 6,040 और 5,970 के स्तरों को अहम माना है।
साथ ही आज इन्होंने सन टीवी (Sun TV) खरीदने और टाटा मोटर्स (Tata Motors) बेचने की सलाह दी है। 
पिछले पाँच कारोबारी सत्रों में निफ्टी में 6,350 के स्तर से बड़ा सुधार (करेक्शन) आया है। पिछले हफ्ते यह 6,030-6,050 के समर्थन क्षेत्र में प्रवेश कर गया था। कल इसने यह दायरा भी तोड़ दिया। ऐसे में आने वाले दिनों में इसमें और गिरावट देखी जा सकती है। एसएमसी के अनुसार, आज निफ्टी को 5,970-5,950 पर सहारा मिल सकता है, जबकि इसे 6,040-6,070 पर बाधा मिल सकती है। 
 
सन टीवी खरीदें
कारोबारी इसे 372-375 के लक्ष्य के लिए 358-359 के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 354 रखें। 
 
टाटा मोटर्स बेचें 
कारोबारी इसे 330-325 के लक्ष्य के लिए 338-339 के दायरे में बेच सकते हैं। इसके लिए घाटा काटने का स्तर 343 रखें। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!