शेयर मंथन में खोजें

ल्युपिन (Lupin), अरविंद (Arvind) खरीदें : आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आज के एकदिनी कारोबार में ल्युपिन (Lupin) और अरविंद (Arvind) में खरीदारी, जबकि एसीसी (ACC) और विप्रो (Wipro) में बिकवाली की सलाह दी गयी है।

ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ल्युपिन में 1055-1057 रुपये से ऊपर खरीद कर 1070/1078 रुपये और इससे ऊपर का लक्ष्य रखा जा सकता है। इसमें घाटा काटने का स्तर 1048 रुपये का रखें।

अरविंद में 211 के दायरे में खरीद कर 215/217 और इससे ऊपर का लक्ष्य रखें। इसमें घाटा काटने का स्तर 208.90 रुपये का रखा जा सकता है। 

दूसरी ओर, एसीसी में 1407-1410 रुपये से नीचे बेच कर 1388/1378 रुपये और इससे नीचे का लक्ष्य रखा जा सकता है। इसमें घाटा काटने का स्तर 1418 रुपये का रखें। 

विप्रो को 535-536 रुपये के दायरे में बेच कर 527-523 रुपये और इससे नीचे का लक्ष्य रखा जा सकता है। इसमें घाटा काटने का स्तर 540.20 रुपये का रखें।  (शेयर मंथन, 15 जुलाई 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!