शेयर मंथन में खोजें

इंटलेक्ट डिजाइन, सन फार्मा एडवांस्ड, टाटा एलेक्सी, स्ट्राइड्स आर्कोलैब खरीदें : राजेश अग्रवाल

ईस्टर्न फाइनेंशियल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल ने आज एक दिनी (इंट्रा-डे) सौदों के लिए इंटलेक्ट डिजाइन (Intellect Design), सन फार्मा एडवांस्ड (Sun Pharma Advanced), टाटा एलेक्सी (Tata Elxsi), स्ट्राइड्स आर्कोलैब (Strides Arcolab) को खरीदने की सलाह दी है।

राजेश अग्रवाल के मुताबिक निवेशक आज इंटलेक्ट डिजाइन के शेयर को 112 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ खरीदें। शेयर के लिए उन्होने 120 रुपये का लक्ष्य दिया है। वहीं सन फार्मा एडवांस्ड के शेयर को 457 रुपये के स्टॉप लॉस और 500 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है। टाटा एलेक्सी (Tata Elxsi) के लिए राजेश ने 1475 रुपये का लक्ष्य और 1420 रुपये के स्टॉप लॉस की सलाह दी है। साथ ही राजेश अग्रवाल ने स्ट्राइड्स आर्कोलैब (Strides Arcolab) के शेयर को1008 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ 1070 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीद की सलाह दी है। (शेयर मंथन, 9 मार्च 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!