शेयर मंथन में खोजें

डॉक्टर रेड्डीज, कोटक महिंद्रा बैंक खरीदें : सिमी भौमिक

तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक (Simi Bhaumik) ने गुरूवार 12 मार्च के एक दिनी सौदौं के लिए डॉक्टर रेड्डीज (Dr Reddy’s Laboratories) और कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) में खरीदारी की सलाह दी है।

डॉक्टर रेड्डीज के लिए सिमी भौमिक की सलाह है कि अगर यह शेयर हल्की गिरावट आने पर 3460-3450 के ऊपर टिका रहता है तो इसमें खरीदारी करें। इस सौदे के लिए घाटा काटने का स्तर या स्टॉप लॉस 3445 पर रखें, जबकि 3486, 3495और 3510 रुपये के लक्ष्य बताये गये हैं।

वहीं कोटक महिंद्रा बैंक के बारे में सिमी ने सलाह दी है कि अगर हल्की गिरावट पर यह शेयर 1370-1365 के ऊपर टिका रहता है तो इस शेयर में खरीदारी करें। इसके लिए स्टॉप लॉस 1,358 रुपये पर और लक्ष्य 1,384, 1388, 1395 और 1400 रुपये पर रखने की सलाह है। सिमी भौमिक ने यह सलाह एक-दिनी (इंट्रा-डे) सौदों के लिए दी है।

स्पष्टीकरण: इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन 12 मार्च 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!