शेयर मंथन में खोजें

चुनिंदा शेयरों में ही निवेश करने की सलाह : एंजेल ब्रोकिंग

एंजेल ब्रोकिंग के मुताबिक शेयर बाजार में आने वाले समय में बिकवाली का दबाव देखने को मिल सकता है।

ब्रोकिंग फर्म ने निवेशकों को सलाह दी है कि वो पूरे बाजार की जगह कुछ चुनिंदा शेयरों पर ही अपना ध्यान केंद्रित करें। साथ ही निवेशकों को बाजार से निकलने की रणनीति के साथ कारोबार की सलाह दी गयी है।

ब्रोकिंग फर्म के मुताबिक बढ़त के रुख पर निफ्टी को 8730, 8800 पर बाधा स्तर मिल सकता है। वहीं गिरावट होने पर 8550, 8500 पर समर्थन देखने को मिल सकता है। बैंकिंग सेक्टर के लिए एंजेल ब्रोकिंग का अनुमान है कि सूचकांक को 19,000 और 19,100 पर बाधा देखने को मिल सकती है। वहीं गिरावट होने पर 18,500 और 18,400 पर समर्थन मिलने की संभावना जतायी गयी है। (शेयर मंथन, 16 मार्च 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!