शेयर मंथन में खोजें

रैमको सिस्टम (Ramco System), सन फार्मा एडवांस्ड (SPARC), त्रिवेनी टरबाइन (Trveni turbine) खरीदें : राजेश अग्रवाल

ईस्टर्न फाइनेंशियल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल ने आज एक दिनी (इंट्रा-डे) सौदों के लिए रैमको सिस्टम (Ramco System), सन फार्मा एडवांस्ड रिसर्च कंपनी (SPARC) और त्रिवेनी टरबाइन (Trveni turbine) के शेयर को खरीदने की सलाह दी है।

राजेश अग्रवाल के मुताबिक निवेशक आज गुरुवार 19 मार्च को रैमको सिस्टम का शेयर 686 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ खरीदें। रैमको सिस्टम के शेयर के लिए 725 रुपये का लक्ष्य दिया गया है। वहीं राजेश अग्रवाल ने स्पार्क (SPARC) के शेयर को 527 रुपये के स्टॉप लॉस और 570 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है।

त्रिवेनी टरबाइन  के लिए राजेश ने आज के लिए 140 रुपये का लक्ष्य दिया है। शेयर के लिए घाटा काटने का स्तर यानी स्टॉप लॉस 131 रुपये पर रखने की सलाह दी गयी है। 

स्पष्टीकरण: इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन 19 मार्च 2015 )

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!