शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस, सेलन, जीएचसीएल, बीईएमएल और मदरसन खरीदें : राजेश अग्रवाल

ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers) के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने सोमवार के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज, सेलन एक्सप्लोरेशन, जीएचसीएल, बीईएमएल और मदरसन सूमी में खरीदारी की सलाह दी है। 

उन्होंने कहा है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज (926.85) में 944 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदारी की जाये और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 920 रुपये पर रखा जाये। वहीं सेलन एक्सप्लोरेशन (286.05) के बारे में उनकी सलाह है कि इसे 310 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 274 रुपये होगा।
गुजरात हेवी केमिकल्स (81.90) के लिए राजेश अग्रवाल ने 88 रुपये का लक्ष्य भाव बताया है, जबकि घाटा काटने का स्तर 79 रुपये का है। बीईएमएल (1090.15) को 1111 रुपये के साथ खरीदने की सलाह है और इसमें घाटा काटने का स्तर 1078 रुपये रखने की हिदायत है। वहीं मदरसन सूमी (518.10) का लक्ष्य 528 रुपये और घाटा काटने का स्तर 513 रुपये का है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 20 अप्रैल 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!