शेयर मंथन में खोजें

ल्युपिन और सीमेंस खरीदें : आनंद राठी शेयर

anandrathiआनंदराठी शेयर ऐंड स्टॉक ब्रोकर्स ने सोमवार के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए ल्युपिन (Lupin) और साइमेंस (Siemens) में खरीदारी करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने अपनी दैनिक तकनीकी रिपोर्ट में कहा है कि ल्युपिन (1901) के शेयर को 1854 से 1873 रुपये के बीच के भाव में खरीदें। इस सौदे में ऊपर का लक्ष्य 1938 रुपये है। दूसरी ओर घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 1826 रुपये बताया गया है, यानी खरीदारी के बाद शेयर का भाव इसके नीचे जाने लगे तो इसे बेच कर नुकसान सीमित रखें।
वहीं साइमेंस (1428) के शेयर को 1390 से 1404 रुपये के बीच का भाव मिलने पर खरीदने और इस सौदे में 1451 का लक्ष्य रखने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 1370 रुपये पर है। ध्यान रखें कि यह सलाह आज के एकदिनी (इंट्रा-डे) सौदों के लिए दी है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 6 जुलाई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!