शेयर मंथन में खोजें

अंबुजा सीमेंट और टाटा पावर बेचें

आनंद राठी सिक्योरिटीज ने अगस्त सीरीज में अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) और टाटा पावर (Tata Power) के फ्यूचर को बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने आज अपनी डेरिवेटिव रिपोर्ट में अंबुजा सीमेंट अगस्त फ्यूचर (214) को 218 से 220 रुपये के बीच के भाव में बेचने की सलाह दी है। इस सौदे में नीचे का लक्ष्य 205 रुपये है। दूसरी ओर घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 224 रुपये बताया गया है।

टाटा पावर अगस्त फ्यूचर (62) को 63.50 से 64.50 रुपये के बीच के भाव में बेचने और इस सौदे में 59 का लक्ष्य रखने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 66 रुपये पर है।

ध्यान रखें कि यह सलाह अगस्त फ्यूचर के कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं। (शेयर मंथन, 25 अगस्त 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!