शेयर मंथन में खोजें

जुबिलैंट फूडवर्क्स (Jubilant Foodworks) बेचें और ओएनजीसी (ONGC) खरीदें

आनंद राठी सिक्योरिटीज ने सितंबर सीरीज में जुबिलैंट फूडवर्क्स (Jubilant Foodworks) के फ्यूचर को बेचने और ओएनजीसी (ONGC) के फ्यूचर को खरीदने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने आज अपनी डेरिवेटिव रिपोर्ट में जुबिलैंट फूडवर्क्स सितंबर फ्यूचर (1574) को 1588 से 1604 रुपये के बीच के भाव में बेचने की सलाह दी है। इस सौदे में नीचे का लक्ष्य 1530 रुपये है। दूसरी ओर घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 1628 रुपये बताया गया है।
ओएनजीसी सितंबर फ्यूचर (239) को 233 से 235 रुपये के बीच के भाव पर खरीदने और इस सौदे में 245 का लक्ष्य रखने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 230 रुपये पर है।
ध्यान रखें कि यह सलाह सितंबर फ्यूचर के कारोबार के लिए है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 21 सितंबर 2015)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!