शेयर मंथन में खोजें

माइंडट्री (Mindtree) खरीदें और क्रॉम्प्टन ग्रीव्स (Crompton greaves) बेचें

आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज के एकदिनी वायदा कारोबार में माइंडट्री (Mindtree) का सितंबर फ्यूचर खरीदने और क्रॉम्प्टन ग्रीव्स (Crompton greaves) का सितंबर फ्यूचर बेचने की सलाह दी है।

माइंडट्री का सितंबर फ्यूचर 1400-1404 के भाव पर खरीद कर इस सौदे में 1416 और 1440 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह दी गयी है। वहीं इसमें स्टॉप लॉस यानी घाटा काटने का स्तर 1388 रुपये पर है, यानी खरीदारी के बाद भाव वहाँ तक गिरने पर सौदा निपटा देना है। माइंडट्री का एक लॉट 250 शेयरों का है।
क्रॉम्प्टन ग्रीव्स के सितंबर फ्यूचर को 175.50-176 के भाव पर बेचने के लिए कहा गया है। इस सौदे में नीचे के लक्ष्य 174 और 172 रुपये के हैं। वहीं इसमें घाटा काटने का स्तर 177.50 का है, यानी अगर बेचने के बाद भाव बढ़ कर इस स्तर तक आ जाये तो वापस खरीद कर सौदा निपटा दें। क्रॉम्प्टन ग्रीव्स का एक लॉट 2000 शेयरों का है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 22 सितंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!