शेयर मंथन में खोजें

टाटा केमिकल्स खरीदें और भेल बेचें

आनंद राठी सिक्योरिटीज ने टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) को खरीदने और भेल (Bhel) के फ्यूचर को बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने आज अपनी डेरिवेटिव रिपोर्ट में टाटा केमिकल्स (408) को 398 से 402 रुपये के बीच के भाव में खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे में ऊपर का लक्ष्य 422 रुपये है। दूसरी ओर घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 391 रुपये बताया गया है, यानी खरीदारी के बाद भाव इसके नीचे जाने लगे तो इसे बेच कर नुकसान सीमित रखें।
भेल अक्टूबर फ्यूचर (198.60) को 201 से 203 रुपये के बीच के भाव में बेचने और इस सौदे में नीचे 190 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 207 रुपये पर है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 7 अक्टूबर 2015)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!