शेयर मंथन में खोजें

अदाणी पावर (Adani power) और इंडिया सीमेंट (India Cement) खरीदें

एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज (SMC Global Securities) ने अपनी दैनिक रिपोर्ट में मंगलवार के कारोबार के लिए अदाणी पावर (Adani power) और इंडिया सीमेंट (India Cement) को खरिदने की सलाह दी है।

इस रिपोर्ट में अदाणी पावर अक्टूबर काल को 1.4 से 1.5 रुपये के बीच खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में ऊपर का लक्ष्य 3 रुपये है। दूसरी ओर घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 0.75 रुपये बताया गया है, यानी खरीदारी के बाद ऑप्शन का भाव इसके नीचे जाने लगे तो इसे बेच कर नुकसान सीमित रखें।
दूसरी ओर इंडिया सीमेंट अक्टूबर पुट को एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज ने 3.8 से 4 रुपये के बीच में खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे में ऊपर का लक्ष्य 7 रुपये है। दूसरी ओर घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 2.5 रुपये बताया गया है, यानी खरीदारी के बाद ऑप्शन का भाव इसके नीचे जाने लगे तो इसे बेच कर नुकसान सीमित रखें। (शेयर मंथन, 13 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!