शेयर मंथन में खोजें

शुक्रवार को अरविंद और अशोक लेलैंड खरीदें : सिमी भौमिक

सिमी भौमिकतकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने शुक्रवार 06 नवंबर के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) में अरविंद (Arvind) और अशोक लेलैंड (Ashok Layland) में खरीदारी सौदे करने की सलाह दी है।

भौमिक ने कहा है कि अरविंद (281.60) के शेयर को इसका भाव थोड़ा नीचे आने पर इसे खरीदें। इस खरीदारी सौदे में ऊपर 283/84, 286 और 289/90 रुपये के लक्ष्य रखे जाने की सलाह है। दूसरी ओर इसमें घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 277 रुपये बताया गया है, यानी खरीदारी के बाद शेयर का भाव इसके नीचे जाने लगे तो इसे बेच कर नुकसान सीमित रखें।
भौमिक ने शुक्रवार को अशोक लेलैंड (86.80) के शेयर को भी यहाँ से कुछ नीचे खरीद कर 85.90, 85.10, 84.50 और 83.90 का लक्ष्य रखने के लिए कहा है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 88.20 रुपये पर है। ध्यान रखें कि भौमिक ने यह सलाह आज के एकदिनी (इंट्रा-डे) सौदों के लिए दी है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 06 नवंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!