शेयर मंथन में खोजें

सोमवार को रिलायंस और एसबीआई खरीदें : सिमी भौमिक

सिमी भौमिकतकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने सोमवार 07 दिसंबर के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) में खरीदारी करने की सलाह दी है।

सिमी भौमिक ने कहा है कि रिलायंस (965.45) के शेयर का भाव थोड़ा नीचे आने पर खऱीदें। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 957 का रखें, जबकि इसका लक्ष्य 974, 979 और 984 रुपये रखने की सलाह है।
भौमिक ने एसबीआई (241.10) को थोड़ा नीचे का भाव मिलने पर ख़रीदने की सलाह दी है। इसमें 243, 244.50 और 246 रुपये के लक्ष्य रखने की सलाह है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 239 रुपये पर है। ध्यान रखें कि भौमिक ने यह सलाह एकदिनी (Intraday Trade) के सौदों के लिए दी है।
स्पष्टीकरण: इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 07 दिसंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!