शेयर मंथन में खोजें

शुक्रवार के लिए राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) के चुनिंदा शेयर

rajesh agarwalओम कैंपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने शुक्रवार के एकदिनी कारोबार के लिए रेडिंगटन इंडिया (Redington india), डिशमैन फार्मा (Dishman pharrma), फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare), बीपीसीएल (BPCL), मैजेस्टिक ऑटो (Majestic Auto) में खरीदारी की सलाह दी है।

उन्होंने कहा है कि रेडिंगटन इंडिया (114.05) में 120 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदारी की जाये और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 110 रुपये पर रखा जाये। वहीं डिशमैन फार्मा  (333.55) के बारे में उनकी सलाह है कि इसे 350 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 324 रुपये होगा।
फोर्टिस हेल्थकेयर (181.20) के लिए राजेश अग्रवाल ने 190 रुपये का लक्ष्य भाव बताया है, जबकि घाटा काटने का स्तर 175 रुपये का है। उन्होंने बीपीसीएल (908.25) को 925 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है और इसमें घाटा काटने का स्तर 897 रुपये पर रखने को कहा है। मैजेस्टिक ऑटो (126.10) को 135 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी गयी है और इसमें घाटा काटने का स्तर 120 रुपये है।
ध्यान रखें कि यह सलाह आज के एकदिनी कारोबार के लिए है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 15 जनवरी 2015)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!