शेयर मंथन में खोजें

गुरुवार के लिए राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) के चुनिंदा शेयर

rajesh agarwalओम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने गुरुवार के एकदिनी कारोबार के लिए स्पाइसजेट (Spicejet), टाटा एलेक्सी (Tata Elxsi), डिविस लेबोरेटरीज (Divis Laboratories), नेल्को (NELCO) और ब्रुक्स लेबोरेटरीज (Brooks Laboratories) के शेयर बेचने की सलाह दी है। 

उन्होंने कहा है कि स्पाइसजेट (90.20) में 98 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदारी की जाये और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 86 रुपये पर रखा जाये। वहीं टाटा एलेक्सी (1951.05) के बारे में उनकी सलाह है कि इसे 2010 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 1912 रुपये होगा।

डिविस लेबोरेटरीज (1143.60) के लिए राजेश अग्रवाल ने 1185 रुपये का लक्ष्य भाव बताया है, जबकि घाटा काटने का स्तर 1115 रुपये का है। उन्होंने नेल्को (97.80) को 102 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है और इसमें घाटा काटने का स्तर 96 रुपये पर रखने को कहा है। राजेश अग्रवाल ने ब्रुक्स लेबोरेटरीज (89.90) को 94 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी  है और इसमें घाटा काटने का स्तर 88 रुपये है।  

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है। 

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 27 जनवरी 2016)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!