शेयर मंथन में खोजें

राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) के चुनिंदा शेयर

rajesh agarwalओम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने मंगलवार को एकदिनी कारोबार के लिए शिपिंग कॉरपोरेशन (Shipping Corporation), वेदांत (Vedanta), डाबर इंडिया (Dabur India), एलऐंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स (L&T Finance Holdings) और अरविंद (Arvind)  के  शेयर खरीदने की सलाह दी है।

राजेश अग्रवाल ने शिपिंग कॉरपोरेशन(71.55) को 76.00 रुपये के लक्ष्य के साथ इसे खरीदने की सलाह दी है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 69.00 रुपये रखने की सलाह दी  है। वहीं वेंदात (140.15)  के बारे में उनकी सलाह है कि इसे 117.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 107.00 रुपये होगा। डाबर इंडिया (295.85) को 314.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदा जाए। इसमें घाटा काटने का स्तर 285.00 रुपये  का है।

एलऐंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स (75.35) के लिए राजेश अग्रवाल ने 80.00 रुपये का लक्ष्य भाव बताया है, जबकि घाटा काटने का स्तर 73.00 रुपये का है। उन्होंने अरविंद (286.80) को 295.00 रुपये के लक्ष्य के साथ बेचने की सलाह दी है और इसमें घाटा काटने का स्तर 282.00 रुपये पर रखने की सलाह दी है। 

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है। 

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 03 मई 2016)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख