शेयर मंथन में खोजें

राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) के चुनिंदा शेयर

rajesh agarwalओम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने सोमवार को एकदिनी कारोबार के लिए डायमंड पावर (Diamond Power), एचडीआईएल (HDIL),  वोल्टास (Voltas), काकतीया सीमेंट्स (Kakatiya Cements) और सीईएससी (CESC)  के  शेयर खरीदने की सलाह दी है।

राजेश अग्रवाल ने डायमंड पावर(44.85) को 49.00 रुपये के लक्ष्य के साथ इसे खरीदने की सलाह दी है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 43.00 रुपये रखने की सलाह दी  है। वहीं एचडीआईएल(82.70)  के बारे में उनकी सलाह है कि इसे 86.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 81.00 रुपये होगा। वोल्टास (305.40) को 318.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदा जाए। इसमें घाटा काटने का स्तर 297.00 रुपये  का है।

काकतीया सीमेंट्स (378.70) के लिए राजेश अग्रवाल ने 400.00 रुपये का लक्ष्य भाव बताया है, जबकि घाटा काटने का स्तर 365.00 रुपये का है। उन्होंने सीईएससी(542.40) को 565.00 रुपये के लक्ष्य के साथ बेचने की सलाह दी है और इसमें घाटा काटने का स्तर 530.00 रुपये पर रखने की सलाह दी है। 

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है। 

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 09 मई 2016)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!