शेयर मंथन में खोजें

श्रीराम ट्रांसपोर्ट, कैपिटल फर्स्ट और यूनिकेम लैब खरीदें : सिमी भौमिक

सिमी भौमिक

तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने गुरुवार 19 मई को एकदिनी कारोबार में श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस (Shriram transport finance),कैपिटल फर्स्ट (Capital first) और यूनिकेम लैब (Unichem labs) में खरीदारी करने की सलाह दी है। 

उन्होंने श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस (1135.80) के शेयर भाव में हल्की गिरावट आने पर इसमें खरीदारी करने की सलाह दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 1165-1180 रुपये रखने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 1120 रुपये पर रखने की सलाह है। सिमी ने कैपिटल फर्स्ट (507.70) के शेयर में भी हल्की गिरावट आने पर इसे खरीदने की सलाह दी है और इसका लक्ष्य 520-527 रुपये रखने के लिए कहा है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 495 रुपये रखने की सलाह है। उन्होने यूनिकेम लैब (268.65) के शेयर भाव में भी थोड़ी गिरावट आने पर खरीदने के लिए कहा है। इसका लक्ष्य 278 और 285 रुपये और घाटा काटने का स्तर 255 रुपये होगा।

स्पष्टीकरण: इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 18 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख