शेयर मंथन में खोजें

बुधवार के लिए राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) के चुनिंदा शेयर

rajesh agarwal cd equisearcओम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने बुधवार को एकदिनी कारोबार के लिए जी इंटरटेनमेंट (Zee Entertainment), डिशमैन फार्मा (Dishman Pharma), एनएमडीसी (NMDC), पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन (Power Grid Corporation)  और शेषाशायी पेपर (Seshasayee Paper)  के शेयर खरीदने की सलाह दी है।

राजेश अग्रवाल ने जी इंटरटेनमेंट(474.55) को 485 रुपये के लक्ष्य के साथ इसे खरीदने की सलाह दी है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 469 रुपये रखने के लिए कहा है। वहीं डिशमैन फार्मा(148.90) के बारे में उनकी सलाह है कि इसे 156 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 144 रुपये होगा। एनएमडीसी(99.70) को 104 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदा जाए। इसमें घाटा काटने का स्तर 97 रुपये  का है।

पावर ग्रिड (171.40) के लिए राजेश अग्रवाल ने 175 रुपये का लक्ष्य भाव बताया है, जबकि घाटा काटने का स्तर 169 रुपये का है। उन्होंने शेषाशायी पेपर(449.20) को 475 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है और इसमें घाटा काटने का स्तर 435 रुपये पर रखने की सलाह दी है। 

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है। 

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 27 जुलाई 2016)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख