शेयर मंथन में खोजें

टाटा स्टील बेचें और यस बैंक खरीदें : सिमी भौमिक

सिमी भौमिक

तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने गुरुवार 04 अगस्त को एकदिनी कारोबार में टाटा स्टील (Tata steel) में बिकवाली और यस बैंक (Yes Bank) में खरीदारी की सलाह दी है।

उन्होंने टाटा स्टील (358.05) के शेयर भाव में थोड़ी बढत आने पर इसे बेचने की सलाह दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 354, 352, 349 और 347 रुपये रखने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 363.50 रुपये पर रखने की सलाह है। सिमी ने यस बैंक (1235.55) के शेयर भाव में हल्की गिरावट आने पर इसे खरीदने के लिए कहा है। इसका लक्ष्य 1242, 1249, 1255 और 1264 रुपये रखने के लिए कहा है और इस सौदे में सौदा काटने का स्तर 1222 रुपये का होगा 

स्पष्टीकरण: इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 04 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!