शेयर मंथन में खोजें

मदरसन सूमी, सन फार्मा और टीसीएस खरीदें : सिमी भौमिक

सिमी भौमिक

तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने सोमवार 28 नवंबर के एकदिनी कारोबार में मदरसन सूमी (Motherson Sumi), सन फार्मा (Sun Pharma) और टीसीएस (TCS)  में खरीदारी की सलाह दी है।

उन्होंने मदरसन सूमी(302.15) को गिरावट आने पर खरीदने की सलाह दी है। सिमी ने इसका लक्ष्य 306, 309 और 312 रुपये रखने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 297 रुपये पर रखने की सलाह है। सिमी ने सन फार्मा(714.15)  को भी गिरावट आने खरीदने की सलाह दी है। इसका लक्ष्य 721, 726 और 732 रखने की सलाह दी है। घाटा काटने का स्तर 705 रुपये। इसके अलावा उन्होंने टीसीएस (2300.25) को गिरावट आने पर खरीदने की सलाह दी है। सिमी ने इसका लक्ष्य 2321, 2336 और 2344 रुपये रखने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 2275 रुपये पर रखने की सलाह है।

स्पष्टीकरण: इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 28 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख