शेयर मंथन में खोजें

वेदांत, हिंडाल्को और पेट्रोनेट खरीदें : सिमी भौमिक

सिमी भौमिक

तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने मंगलवार 24 जनवरी के एकदिनी कारोबार में वेदांत (Vedanta), हिंडाल्को (Hindalco) और पेट्रोनेट एलएनजी (Petronet LNG) में खरीदारी की सलाह दी है।

सिमी ने वेदांत(245.25) के लिए कहा है कि अगर यह 242/241 रुपये के दायरे के ऊपर टिका रहे तो इसे खरीदें। उन्होंने इसके लक्ष्य 248.50, 250 और 252/53 रुपये रखने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 239 रुपये पर रखें।
हिंडाल्को (181.70) के लिए सिमी का कहना है कि 180/179 रुपये के ऊपर टिके रहने पर इसे खरीदा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 178 रुपये रखें, जबकि लक्ष्य 183.50 और 185/86 रुपये का रखें। 
सिमी ने पेट्रोनेट(364.65) को भी खरीदने की सलाह दी है, बशर्ते यह 361 रुपये के ऊपर टिका रहे। उन्होंने इसका मंगलवार का लक्ष्य 367, 369 और 371-73 पर रखने की सलाह दी है और घाटा काटने का स्तर 359 रुपये बताया है।

स्पष्टीकरण: इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 23 जनवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख