शेयर मंथन में खोजें

डिविस लेबोरेटरीज, एचसीएल टेक, रिलायंस, अबान ऑफशोर खरीदें: आशु

तकनीकी विश्लेषक आशु कक्कड़ ने आज डिविस लेबोरेटरीज, एचसीएल टेक्नॉलॉजीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अबान ऑफशोर में खरीदारी करने की सलाह दी है।

डिविस लेबोरेटरीज का मौजूदा भाव 598.75 रुपये है। आशु कक्कड़ की सलाह है कि इस सौदे के लिए 605 का लक्ष्य रखें। सौदे के लिए  596 रुपये का घाटा काटने का स्तर रखें। एचसीएल टेक्नॉलॉजीज का मौजूदा भाव 343.6 रुपये है। आशु कक्कड़ के मुताबिक 350 रुपये का लक्ष्य रखते हुए शेयर खरीदें। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 341.5 रुपये है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज (2194.65 रुपये) के लिए उनकी सलाह है कि 2210 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदारी करें। सौदे के लिए आशु ने 2190 रुपये पर घाटा काटने का स्तर तय किया है। इसके अलावा, अबान ऑफशोर को 1392 रुपये का लक्ष्य रख कर खरीदारी करें। इसकी मौजूदा कीमत 1375 रुपये है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 1372 रुपये है। आशु कक्कड़ ने यह सलाह एक-दिनी (इंट्रा-डे) सौदों के लिए दी है।

स्पष्टीकरण: इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं। (शेयर मंथन, 24 नवंबर 2009)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख