शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इन्फ्रा और वोल्टास खरीदें : सिमी भौमिक

सिमी भौमिक

तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने मंगलवार 07 मार्च के एकदिनी कारोबार में रिलायंस इन्फ्रा (Reliance Infra) और वोल्टास (Voltas) में खरीदारी की सलाह दी है।

सिमी ने रिलायंस इन्फ्रा(583.80) के लिए कहा है कि अगर यह 577-78 रुपये के दायरे के ऊपर टिका रहे तो इसे खरीदें। उन्होंने इसके लक्ष्य 588, 591, और 594-96 रुपये रखने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 576 रुपये पर रखें।
वोल्टास (383.95) के लिए सिमी का कहना है कि 379-80 रुपये के ऊपर टिके रहने पर इसे खरीदा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 377 रुपये रखें, जबकि लक्ष्य 387, 389 और 392-94 रुपये का रखें।

स्पष्टीकरण: इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 06 मार्च 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!