शेयर मंथन में खोजें

अबान ऑफशोर, डीएलएफ, टाटा मोटर्स, रिलायंस कैपिटल बेचें: आशु

तकनीकी विश्लेषक आशु कक्कड़ ने आज अबान ऑफशोर,  डीएलएफ,  टाटा मोटर्स और रिलायंस कैपिटल को बेचने की सलाह दी है।

आशु कक्कड़ की सलाह है कि निवेशक अबान ऑफशोर (1353.95 रुपये) में बिकवाली करें। सौदे के लिए आशु ने 1338 रुपये का लक्ष्य दिया है और घाटा काटने का स्तर 1357 रुपये है। डीएलएफ का मौजूदा भाव 360.90 रुपये है। आशु की सलाह है कि घाटा काटने का स्तर 363 रुपये रखें। सौदे करते वक्त 353 रुपये का लक्ष्य रखें।
टाटा मोटर्स (644.35 रुपये) के शेयर बेचने की सलाह आशु कक्कड़ ने दी है। शेयर बेचते वक्त 636 रुपये का लक्ष्य रखें और घाटा काटने का स्तर 646.5 रुपये है। आशु के मुताबिक रिलायंस कैपिटल (852.2 रु) में बिकवाली करें। सौदे के लिए आशु ने 838 रुपये का लक्ष्य दिया है और घाटा काटने का स्तर 855 रुपये है। आशु कक्कड़ ने यह सलाह एक-दिनी (इंट्रा-डे) सौदों के लिए दी है।

स्पष्टीकरण: इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं। (शेयर मंथन, 26 नवंबर 2009)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख