शेयर मंथन में खोजें

एसबीआई (SBI) के शेयर में क्या करें?

सवाल : मैंने भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) के 400 शेयर 225 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। मुझे आगे क्या करना चाहिए?
- पिंटू कुमार, पुणे

प्रदीप सुरेका की सलाह :

pradeep sureka kailashpujaअगर एसबीआई (SBI) का शेयर भाव 238 रुपये के नीचे फिसले तो आपको इससे निकल जाना चाहिए। वहाँ भी ये फायदे में ही रहेंगे। बुधवार 28 अक्टूबर का इसका बंद भाव 242 रुपये का है। वहीं ऊपर की ओर किसी बढ़त में अगर यह 255-256 रुपये तक जाये, तो वहाँ उन स्तरों पर मुनाफावसूली कर लेना बेहतर होगा।

हाल में जब बाजार में मजबूती आयी थी तो यह शेयर उस दौरान बहुत चल नहीं पाया। निफ्टी की 7700 से 8300 तक की उछाल में सरकारी बैंकों के शेयरों का प्रदर्शन फीका ही रहा। एसबीआई भी करीब 220 के निचले भाव से करीब 255 तक ही जा सका। उन स्तरों पर यह टिक नहीं पाया और आज के कारोबार में इसमें काफी गिरावट आ गयी। अभी सरकारी बैंकों के शेयरों से बहुत उम्मीद नहीं लगानी चाहिए। प्रदीप सुरेका, सीईओ, कैलाश पूजा इन्वेस्टमेंट्स (Pradip Sureka, CEO, Kailash Puja Investments)

(शेयर मंथन, 28 अक्टूबर 2015)

जाने-माने विश्लेषकों से अपने प्रश्नों के जवाब पाने के लिए sawal@sharemanthan.com पर अपने नाम, शहर, मोबाइल नंबर के साथ अपना सवाल भेजें।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख