शेयर मंथन में खोजें

डाबर इंडिया (Dabur India) का शेयर और कितना बढ़ेगा?

सवाल : मेरे पास 220 रुपये के भाव पर डाबर इंडिया (Dabur India) के 300 शेयर हैं। यह शेयर कितना चढ़ सकता है और मुझे कहाँ मुनाफा निकालना चाहिए?
- विशाल शर्मा, रोहतक

प्रदीप सुरेका की सलाह :

pradeep sureka kailashpujaमेरी सलाह रहेगी कि इन्हें डाबर इंडिया (271.50) में मौजूदा स्तरों पर ही मुनाफावसूली कर लेनी चाहिए। यह शेयर 300 रुपये के ऊपर चल नहीं पा रहा है। अगर निवेश की अवधि बहुत लंबी रखने का मन हो तो ठीक है, नहीं यहीं मुनाफा ले लेना चाहिए क्योंकि इसे 300-310 के स्तरों पर कड़ी बाधा मिल रही है। जब तक यह 300-310 रुपये की बाधा को ठीक से पार नहीं करेगा, तब तक इसमें कोई बड़ी चाल नहीं आयेगी और बहुत उम्मीद नहीं रहेगी।

अभी यह एक दायरे में है और इसी तरह रहने की संभावना है। इसमें बहुत गिरावट की भी आशंका नहीं है, पर इसमें लाभ बहुत ऊँचा नहीं रहेगा। इन्हें अच्छा मुनाफा चाहिए तो इससे निकल कर कहीं और पैसा लगाना चाहिए। प्रदीप सुरेका, सीईओ, कैलाश पूजा इन्वेस्टमेंट्स (Pradip Sureka, CEO, Kailash Puja Investments)
(शेयर मंथन, 28 अक्टूबर 2015)
जाने-माने विश्लेषकों से अपने प्रश्नों के जवाब पाने के लिए sawal@sharemanthan.com पर अपने नाम, शहर, मोबाइल नंबर के साथ अपना सवाल भेजें।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख