शेयर मंथन में खोजें

इंडिगो पेंट्स के शेयरों का खराब समय लगभग पूरा होने वाला है : शोमेश कुमार की सलाह

कृतिका द्विवेदी, बरेली: इंडिगो पेंट्स (Indigo Paints) में मेरी खरीदारी 1490 रुपये की है। अभी घाटा हो रहा है। मैं तीन-चार महीने रुक सकती हूँ, क्या करना चाहिए?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार: इंडिगो पेंट्स के स्टॉक में उम्मीद बनती नजर आ रही है। इसे 1300 रुपये के नीचे बंद नहीं होना चाहिए। 1425 रुपये के ऊपर ये स्टॉक बंद होने लगेगा तो उम्मीद पक्की हो जायेगी कि यहाँ से इसमें रौनक लौटेगी। इसमें बहुत दिक्कत मुझे नजर नहीं आ रही है। ऊपर की तरफ जब यह 1525 के ऊपर मजबूती से टिकेगा तो इसमें उछाल लौट सकती है। अभी लग रहा है कि इसका जो सबसे खराब समय था वो लगभग पूरा होने वाला है।

#indigopaintssharelatestnews #indigopaintsshareanalysis #indigopaintssharenews #indigopaintsshareprice #indigopaintssharetargetprice #indigopaintsstockanalysis #indigopaintsshare #indigopaints #shomeshkumar

(शेयर मंथन, 07 दिसंबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख