शेयर मंथन में खोजें

इंडसइंड बैंक के शेयर में करेक्शन के हालात बन रहे हैं : शोमेश कुमार की सलाह

नितेश कुमार सिंह, पटना: इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) के 441 शेयर 1247 रुपये के भाव पर खरीदे थे। जनवरी 2020 से रखे हैं, इसमें क्या करना चाहिये? सुझाव दें।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार: हाल के समय में इंडसइंड बैंक में गुणवत्ता के मामले में काफी बदलाव हुआ है। इस शेयर में हालात बहुत खराब नहीं हैं। मगर अभी का चार्ट देखकर लग रहा है कि इसमें करेक्शन का माहौल बन रहा है। काफी दिनों से यह शेयर तेजी में है और एक दायरे में ही घूम रहा है। अब इसमें 200 डीएमए का स्तर छूने के आसार बन रहे हैं। अगर यह शेयर 1200 रुपये के ऊपर बंद होगा तो न सिर्फ आपकी लागत मिलेगी, बल्कि मुनाफा भी मिलेगा।

#indusindbanksharelatestnews #indusindbanksharenews #indusindbankshare #indusindbankshareprice #indusindbankshareanalysis #indusindbanksharetarget #indusindbanksharereview #indusindbank #indusindbankshareprediction #shomeshkumar

(शेयर मंथन, 12 दिसंबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख