शेयर मंथन में खोजें

आईडीबीआई बैंक में नया प्रमोटर आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है : पंकज पांडेय की सलाह

राहुल: आईडीबीआई बैंक (Idbi Bank) में क्या 6 से 8 महीने के नजरिये से पैसा लगाया जा सकता है? क्या से 95-100 रुपये के स्तर तक जा सकता है? यूनियन बैंक (Union Bank of Indi) पर भी सुझाव दें।

आईसीआईसीआई डायरेक्ट रिसर्च हेड पंकज पांडेय: आईडीबीआई बैंक में जब तक नया प्रमोटर आ नहीं जाता है, तब तक इसके स्टॉक के बारे में कुछ भी कहना मुश्किल होगा। इसलिये इस स्टॉक पर मेरी कोई राय या नजरिया नहीं है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में मेरी पसंद पहली श्रेणी के बैंक हैं। इसमें मुझे भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और इंडियन बैंक बेहतर लगते हैं। मुझे लगता है कि नये निवेशकों को बड़े और मजबूत बैंकों के स्टॉक में निवेश करना चाहिये क्योंकि इनका प्रदर्शन हमने अच्छे और खराब दोनों समय में देख रखा है।

#idbibanksharenews #idbibankshareprice #idbibankshare #idbibanksharetarget #idbibankshareanalysis #unionbanksharenews #unionbankshare #unionbankshareanalysis #unionbankshareprice #unionbankofindiashare #unionbanksharetarget #icicidirect #pankajpandey

(शेयर मंथन, 16 दिसंबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख